पीलीभीत, फरवरी 20 -- गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने विधान सभा में बजट सत्र के दौरान जिले के विकास को बताया। साथ ही जिले में पीलीभीत विवि की मांग उठाते हुए उप्र और उ त्तराखंड के मध्य क्षेत्र में विकास की संभावनाओं बताया। विस में राज्यमंत्री ने कहा कि उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए होनहारों को बरेली, लखनऊ अथवा अन्य दूरस्थ शहरों का रुख करना पड़ता है। इससे आर्थिक और सामाजिक दोनों प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। जिले में एक विश्वविद्यालय की स्थापना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। अमरिया में भाग मोहम्मद पुल के निर्माण का मुद्दा भी उठाया। बताया कि इसका शीघ्र बजट जारी होगा। भरा पचपेड़ा में औद्योगिक विकास की परिकल्पना को भी बताया कि जिला तरक्की कर रहा है। जल्द खमीर का उत्पादन खमीर फैक्ट्री में शुरू होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.