पटना, फरवरी 11 -- विधानसभा में 12 हजार 165 करोड़ 43 लाख 72 हजार के अनुपूरक बजट पर मुहर लगी। इसमें वार्षिक मद में 9588.3947 करोड़ रुपए, जबकि स्थापना और प्रतिबद्ध व्यय मद मे 2579.0425 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इसके लिए बुधवार को वित्त मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने विनियोग विधेयक पेश किया था। इसके माध्यम से उन्होंने सदन से खर्च की अनुमति मांगी थी। मंत्री ने सोमवार को तृतीय अनुपूरक बजट पेश किया था। इसके तहत कुल 12 हजार 165 करोड़ 43 लाख 72 हजार का अनुपूरक व्यय विवरणी पेश किया गया, इसमें वार्षिक मद में 9588.3947 करोड़ रुपए, जबकि स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय मद मे 2579.0425 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...