आरा, फरवरी 14 -- शाहपुर। शाहपुर के भाजपा विधायक राकेश विशेश्वर ओझा ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा में भोजपुर जिले के बिहिया प्रखंड में डिग्री कॉलेज की स्थापना की मांग विधानसभा में उठाई। उन्होंने यह मामला विधानसभा के शून्य काल में रखते हुए कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के बिहिया प्रखंड में पिछले कई वर्षों से डिग्री कॉलेज की स्थापना की मांग छात्रों की ओर से की जा रही है पर इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा था। उनकी यह मांग शाहपुर को शिक्षित, विकसित एवं सुरक्षित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...