बगहा, फरवरी 13 -- चनपटिया, नगर संवाददाता। चनपटिया के बंद पड़े और खास्ताहाल होते नये उद्योगों का मामला विधान परिषद में जोरदार तरीके से गूंजा। प्रमुख विपक्षी दल राजद के विधान पार्षद सौरभ कुमार ने बंद पड़ी चनपटिया चीनी मिल, कुमारबाग स्टील प्रोसेसिंग प्लांट, बेदम होते चनपटिया स्टार्टअप जोन पर सरकार की उपेक्षापूर्ण नीति को सवालों के घेरे में खड़ा किया। एमएलसी श्री कुमार ने कहा कि बंद पड़ी चनपटिया चीनी मिल पर सरकार का ध्यान नहीं है। राज्य में 25 नयी चीनी मिलों को खोलने की घोषणा तो कर दी गयी लेकिन राजकीय बजट में समुचित राशि का प्रबंध नहीं किया गया। महज 3300 करोड़ रुपये की घोषणा 25 नयी चीनी मिलों की स्थापना के लिए नाकाफी है। चनपटिया चीनी मिल स्थानीय अर्थव्यवस्था की ऋण रही है। तीन दशक से इसके बंद रहने के कारण क्षेत्र की आर्थिक उन्नति ठप पड़ गयी है। इससे...