पलामू, मार्च 28 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिले के पांकी क्षेत्र से विधायक डॉ कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने गुरुवार को विधानसभा में गैर सरकारी संकल्प के माध्यम से अमानत नदी पर बराज व नहर निर्माण कार्य पूरा कराकर सिंचाई सुविधा सुलभ कराने का प्रस्ताव रखा। जवाब में सरकार ने कहा है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में तृतीय पुनरीक्षित प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करते हुए योजना के अवशेष कार्यों को अगले तीन वर्षों में पूरा किया जाएगा। डॉ मेहता ने गैर-सरकारी संकल्प में कहा कि पलामू जिला के पांकी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पांकी में अमानत नदी पर बराज निर्माण के लिए एकीकृत बिहार में 41.67 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई थी। वर्ष 2021 से इस योजना के लिए तृतीय पुनरीक्षित प्राक्कलन की प्रशासनिक स्वीकृति सरकार के समक्ष है। भारत सरकार से वन अनापत्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.