मुजफ्फरपुर, जनवरी 2 -- मुजफ्फरपुर, वसं। कांटी विधायक अजीत कुमार को नवगठित 18वीं बिहार विधानसभा के प्राक्कलन समिति का सदस्य बनाया गया है। इसको लेकर शुक्रवार को विधानसभा की प्रभारी सचिव डॉ. ख्याति सिंह ने पत्र जारी किया। पत्र के अनुसार, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने इसको लेकर निर्देश जारी किया था। पहले अजीत कुमार को विधानसभा की विरासत समिति का सदस्य मनोनीत किया गया था। बाद में उनकी शैक्षणिक योग्यता को देखते हुए उनको प्राक्कलन समिति का सदस्य बनाया गया। उनके मनोनयन पर महानगर जदयू अध्यक्ष अनुपम कुमार ने बधाई दी। बधाई देने वालों में पूर्व विधान पार्षद गणेश भारती, नरेंद्र पटेल, हरिओम कुशवाहा, प्रो. डॉ. शब्बीर अहमद, अंबरीश कुमार सिन्हा, उत्तम पांडेय, मोहन पांडेय, शिशिर कुमार नीरज, रामेश्वर सहनी, सुरेश प्रसाद सिंह, सोनी तिवारी, हर्षवर्धन ठाकुर, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.