मुंगेर, फरवरी 7 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। बिहार विधानसभा चुनाव में सीएम नीतीश कुमार द्वारा महिलाओं को रोजगार के लिए आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में घोषित की गई दो लाख राशि का भुगतान नहीं होने से लाभुकों में खासा नाराजगी है। शुक्रवार को नगर परिषद वार्ड नंबर 24 में आक्रोशित लाभुक महिलाओं की एक बैठक वार्ड पार्षद राकेश तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। मौके पर राकेश तिवारी ने कहा कि महिलाओं के रोजगार के लिये दो लाख में प्रथम किस्त दस हजार राशि दी गयी, वहीं कई ऐसी महिलाएं हैं, जिन्हें दस हजार राशि नहीं मिली है। जबकि दस हजार पाकर महिलाओं ने जदयू के पक्ष में अपार समर्थन व वोट दिया था। जिससे पुन: सरकार प्रखंड जीत के साथ बनी। चुनाव संपन्न हुए कई माह बीत गए, लेकिन अबतक जिन्हें दस हजार नहीं मिला उसे राशि नहीं दी जा रही है, वहीं जिन्हें मिला है उन्हे...