औरंगाबाद, मई 22 -- औरंगाबाद। कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नवीनगर प्रखंड के देवी कांडी, जानकीपुर, भगवानपुर और इंटवा गांवों में गुरुवार को कांग्रेस नेता अभिषेक प्रताप सिंह के नेतृत्व में हर घर में कांग्रेस का झंडा अभियान चलाया गया। इस दौरान गांवों में घर-घर जाकर कांग्रेस का झंडा लगाया गया। प्रखंड अध्यक्ष संतन सिंह ने बताया कि बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के निर्देश पर इस अभियान को कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों में सफल बनाने का प्रयास किया जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक पहुंचकर संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच पार्टी की नीतियों को ले जाने में जुटे हैं। कार्यक्रम में श्याम बिहारी सिंह, धीरेंद्र सिंह, बबलू सिंह, सत्येंद्र सिंह, शैलेंद्र मिश्र, मो. इलाक अंसारी, रंजीत सिंह, रामपुकार सिंह सहित दर्जनों कांग्रेस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.