रुद्रपुर, दिसम्बर 28 -- खटीमा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन गहलोत के खटीमा में प्रथम आगमन पर मंडी समिति सभागार में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष विपिन गहलोत ने कार्यकर्ताओं से 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी अभी से शुरू करने का आह्वान किया। उन्होंने बूथ स्तर पर सक्रिय होकर प्रचार-प्रसार करने और सभी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनावी अभियान में जुटने की अपील की। संचालन युवा मोर्चा कार्यकर्ता प्रमोद गड़कोटी ने किया। कार्यक्रम में निवर्तमान मंडी समिति अध्यक्ष नंदन सिंह खड़ायत, जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय, पूर्व प्रदेश मंत्री सतीश भट्ट, गोविंद टम्टा, मंडल अध्यक्ष रोनित चंद, विकास पोखरिया, अमित जोशी, हर्षवर्धन, दीपक सामंत, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अनिल चंद, सुमित आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.