सीतामढ़ी, मार्च 21 -- शिवहर। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी एवं मतदाता सूची से जुड़े आंकड़ों की जानकारी देने को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट में डीएम विवेक रंजन मैत्रेय की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। बैठक में बताया गया कि 1 जनवरी 2025 के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य के मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर मतदाता सूची राजनीतिक दलों को उपलब्ध करा दी गई है। शेष राजनीतिक दलों द्वारा कोई सूची नहीं दी गई है। सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया कि मतदान केद्रों के लिए सभी राजनीतिक दल बाल की नियुक्ति कर इसकी सूची उपलब्ध कराए। बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...