बगहा, अगस्त 28 -- बेतिया। विधानसभा चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था कायम करने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों के 21 व्यक्तियों को थाना बदर करने का आदेश जारी किया है। थाना बदर किए गए व्यक्तियों पर चुनाव के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग करने की आशंका जताई गई है। प्रशासन का मानना है कि ये लोग चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित कर सकते हैं इसलिए इनपर निगरानी रखते हुए संबंधित थाना क्षेत्रों से बाहर किया गया है। थाना बदर किए गए व्यक्तियों में सनेश महतो, विवेक शुक्ल, पिता अरुण शुक्ल, किशुन भर, सनोज महतो, सूरज महतो, बृजेश साह, शैफ अली, मनोज राय, राजू जायसवाल,भोली मुखिया, विश्वनाथ यादव, अरविन्द मिश्रा, राजेन्द्र राम, सुशील कुमार, उमेश पासवान, हरिकेश मुसहर आदि के नाम शामिल है। जिला पदाधिकार...