खगडि़या, फरवरी 13 -- खगड़िया । नगर संवाददाता विधानसभा के शून्यकाल के दौरान गुरुवार को सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने खगड़िया जिले के आर्य कन्या 2 विद्यालय में शिक्षकों की बहाली हेतु अनुमोदन से संबंधित मामला उठाया। उन्होंने सदन को बताया कि विद्यालय कार्यकारिणी समिति द्वारा बहाल किए गए शिक्षकों के अनुमोदन की फाइल पिछले एक वर्षों से लंबित है। जिसे उन्हें डायरेक्टर के पास भेज कर अनुमोदन लेना है। लेकिन फाइल को आगे नहीं बढ़ाया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ इससे विद्यालय की पढ़ाई बाधित हो रही है। उन्होंने सदन को बताया कि उक्त स्कूल में लगभग 1200 बच्चियां नामांकित हैं लेकिन उन्हें पढ़ने के लिए महज 3 शिक्षक ही विद्यालय में हैं। जिस वजह से पठन पाठन की समस्या से इंकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए शिक्षकों की बहाली की फा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.