पटना, मार्च 10 -- विधानसभा की पहली पाली की कार्यवाही के दौरान विपक्षी दलों ने कई बार हो-हल्ला किया। वेल में आए और कुछ देर के लिए सदन से बाहर भी चले गए। सोमवार को सभा की कार्रवाई शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों ने नौकरियों में आउटसोर्सिंग का विरोध करना शुरू कर दिया। भाकपा माले के सत्यदेव राम ने इस मामले को सदन में उठाया। तब सभाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने कहा कि अभी प्रश्नोत्तर काल है, उसे चलने दीजिए। समय पर ही किसी मामले को उठाएं। प्रश्नकाल के दौरान उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा के जवाब से विपक्षी दल नाराज हो गए। सदस्यों का कहना था कि सरकार कितने वर्षों में सभी गरीबों को दो-दो लाख रुपये देगी। इसकी कोई समय सीमा क्यों नहीं तय की गई है। विपक्षी सदस्य वेल में आ गए और शोरशराबा करने लगे। दो मिनट के लिए विपक्षी सदस्यों ने सदन का बहिष्कार भी कर दिया। वापस आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.