पटना, दिसम्बर 15 -- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के दूरदर्शी नेतृत्व और देश की एकता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता ने आधुनिक भारत की नींव रखी। उन्होंने भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के रूप में वर्ष 1947 के बाद 560 से अधिक रियासतों को एकीकृत कर भारत को एक सूत्र में पिरोया। अडिग, अटल और फौलादी इच्छाशक्ति वाले सरदार पटेल को लौह पुरुष की उपाधि दी गई। उन्हें वर्ष 1991 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से अलंकृत किया गया। देश के लिए उनका संघर्ष और योगदान हमें सदैव राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.