पटना, जनवरी 5 -- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने पूर्व सांसद अरुण कुमार और पूर्व मंत्री अनिल कुमार के पिता ब्रजनंदन शर्मा के देहावसान पर गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि उनके निधन से शिक्षा जगत एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। वे लगातार 70 वर्षों तक प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष रहे। उन्होंने अपना जीवन प्राथमिक शिक्षकों के सम्मान, अधिकारों की रक्षा और शिक्षक संगठनों को सशक्त बनाने में समर्पित किया। ईश्वर दिवंगत आत्मा को चिरशांति तथा शोक-संतप्त परिजनों को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.