कोटद्वार, मार्च 12 -- रंगों के पर्व होली के अवसर पर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष व स्थानीय विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण ने आम जन को शुभकामनाएं दी। बुधवार को नव निर्वाचित पार्टी जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल सहित अन्य कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने नगर भ्रमण किया और आम जन को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि होली आपसी प्रेम बढ़ाने का त्यौहार है। साथ ही यह त्योहार सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व भी रखता है, वहीं इस त्योहार से समानता और एकता की शिक्षा भी मिलती है,इसलिए सभी लोगों को यह त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.