पटना, जनवरी 27 -- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कला, संस्कृति और विज्ञान में बिहार का गौरव बढ़ाने वाले विभूतियों भरत सिंह भारती, स्व. विश्वबंधु एवं डॉ. गोपाल त्रिवेदी को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित होने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इन हस्तियों ने कला, संस्कृति और विज्ञान के क्षेत्र में अमूल्य योगदान दिया है। अध्यक्ष ने कहा कि भोजपुरी लोकगीतों के 6-7 दशक पुराने साधक भरत सिंह भारती 1962 से आकाशवाणी पटना से जुड़े। लोक संगीत में अमिट योगदान देते हुए उन्होंने अब तक 5000 से अधिक गीत गाए हैं। वहीं गुरु उदय शंकर से प्रशिक्षित पटना के लोकनृत्य के चेहरा और अपना पूरा जीवन नृत्य को समर्पित करने वाले विश्वबंधु को मरणोपरांत पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। बिहार के कृषि क्षेत्र में क्रांति लाने वाले, ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत और राज्य का मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.