पटना, मई 5 -- विधानसभा अध्यक्ष नन्दकिशोर यादव ने जानकी नवमी पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि जानकी नवमी को वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। यह पर्व माता सीता के जन्म की स्मृति में मनाया जाता है, जो त्रेतायुग की एक पवित्र, संयमशील और त्यागमयी स्त्रीत्व की प्रतीक मानी जाती हैं। कहा कि माता सीता का जीवन आदर्श नारीत्व, पतिव्रता धर्म, सहनशीलता और आत्म बलिदान की याद दिलाता है। यह दिन उन स्त्रियों के लिए विशेष है जो विवाह, सौभाग्य और संतान सुख की कामना रखती हैं। यह पर्व विशेष रूप से मिथिला, उत्तर प्रदेश, बिहार और नेपाल में श्रद्धा और उत्साह से मनाया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...