जामताड़ा, मई 23 -- विस अध्यक्ष ने दिवंगत मुख्तार अंसारी के परिजनों से मुलाकात की फतेहपुर,प्रतिनिधि। विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो गुरुवार को फतेहपुर के बनगढ़ी गांव पहुंचकर दिवंगत मुख्तार अंसारी के परिजनों से मुलाकात की। पिछले दिनों मुख्तार अंसारी का असामयिक निधन हो गया था। कहा कि मुख्तार अंसारी घर का कमाउ सदस्य थे। उनके असामयिक निधन से वृद्ध पिता सहित अन्य सदमें में है। वह अपने पीछे माता-पिता,पत्नी सहित दो बच्चो से भरा-पूरा परिवार छोड़ गए है। इस दु:ख की घड़ी में विधानसभा अध्यक्ष ने हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष जलालुद्दीन अंसारी एनाउल अंसारी, हिदायत मियां, इसाद अंसारी, रशीद मियां, इम्तियाज अंसारी, इकरामुल अंसारी, निजाम मियां, सईम अंसारी समेत कई लोग एवं ग्रामीण मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.