अयोध्या, अक्टूबर 10 -- भदरसा, संवाददाता। पूराकलंदर क्षेत्र अन्तर्गत नगर पंचायत भदरसा के ग्राम सभा कल्याण भदरसा का मजरा पगला भारी के सड़क किनारे अकेले बने मकान में विस्फोट इतना जबरदस्त था कि उसकी आवाज से काफी दूर बने मकानों की खिड़की और दरवाजे तक हिल गए। लोगों ने करीब एक किलोमीटर तक विस्फोट की आवाज सुनी। देखते ही देखते घटना स्थल पर सैकड़ों लोग जुट गए। सूचना पाते ही पुलिस और प्रशासन के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। दो जेसीबी,अग्निशमन की तीन गाड़ियां,एसडीआरफ, फारेंसिक टीम, 6 एंबुलेंस की गाड़ियां और डॉग स्क्वायड पहुंच गया। आनन फानन में राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। देर रात तक मकान के मलबे को हटाने के लिए ग्रामीण और बचाव दल मौके जुटा रहा। विस्फोट की भीषण आवाज से पूरा इलाका दहल उठा। घर के मालिक का शव बीस मीटर दूर जा गिरा, जहां घर था वहां स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.