गढ़वा, सितम्बर 28 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड के कैलान गांव में स्थानीय निवासी बाबूलाल भुइयां की गाय जंगल में चरने के दौरान हुए विस्फोट से घायल हो गई। परिजनों ने बताया कि सुबह गाय जंगल की ओर गई थी लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बावजूद रात भर उसका कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार सुबह बाबूलाल पुनः खोज करने निकले तो इमलिया ढोंढा पुल के पास उनकी गाय गंभीर रूप से घायल अवस्था में बैठी मिली। गाय की स्थिति देख बाबूलाल स्तब्ध रह गए। उनका कहना है कि गाय का जबड़ा पूरी तरह फटा हुआ था। उन्होंने आशंका जताई कि जंगल में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा जंगली सुअर को मारने के लिए विस्फोटक रखा था। उसे गाय ने अनजाने में खा लिया। घटना से व्यथित बाबूलाल ने प्रशासन से दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने घायल मवेशी...