अलीगढ़, सितम्बर 11 -- पिसावा, संवाददाता। क्षेत्र के गांव कारह कादिलपुर से पिछले दिनों पुलिस द्वारा बरामद किए गए विस्फोटक पदार्थ एवं पटाखे बनाने की सामग्री को पुलिस द्वारा नष्ट करा दिया गया है। बीबीडीएस प्रभारी गंगाप्रसाद, हेडकांस्टेबिल विनोद कुमार, कृष्ण लवानिया, कुलदीप सिंह, गोपाल प्रसाद ने सरकारी डॉग मैक्स गाड़ी की निगरानी में पुलिस ने 29 जुलाई की रात शिवम कुमार के यहां से दबिश देकर पटाखा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी थी। जिसमें पुलिस ने 59 किग्रा कोयला का बुरादा, 11 किग्रा बारूद, 21 किग्रा पीओपी, 200 किग्रा नमक, 93 किग्रा गंधक, 28 ट्रे नीले कलर की बारूद, कोयला, 14 कार्टून खाली गत्ता, तीन बंडल प्रिंटेड गत्ता, तीन बंडल सादा गत्ता, छोटे रैपर 16 गड्डी, 6 टेप मशीन को बरामद किया गया था। पुलिस ने परीक्षण हेतु नमूना निकालने के बाद अन्य सामग्री को जं...