शामली, दिसम्बर 17 -- कोतवाली के पांच मुकदमों से संबंधित विस्फोटक सामग्री को यमुना ब्रिज के निकट नष्ट किया गया। वर्ष 2025 के कोतवाली में विस्फोटक अधिनियम के तहत पांच मुकदमे दर्ज कराए गए थे, जिनसे संबंधित विस्फोटक सामग्री मालखाने में रखी गई थी। विस्फोटक सामग्री के विनष्टीकरण के लिए कोर्ट ने आदेश दिए थे। बुधवार को विस्फोटक सामग्री को ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर यमुना ब्रिज के निकट ले जाया गया। जहां सीओ हेमंत कुमार व तहसीलदार अर्जुन सिंह चौहान, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री आदि के अलावा बीडीडीएस टीम की मौजूदगी में विस्फोटक सामग्री को नष्ट कराया गया। इस दौरान वीडियोग्राफी भी की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...