कोडरमा, दिसम्बर 4 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र के सलैया गांव में बुधवार की रात एक खतरनाक हादसा हुआ, जब विस्फोटक (एक्सप्लोसिव) के चपेट में आने से एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान त्रिलोकी उर्फ लव कुश दास (14 वर्ष) पुत्र बिरजू दास के रूप में की गई है। घायल के परिजनों ने बताया कि त्रिलोकी अपने परिवार के साथ जानवर चराने के लिए गांव के पास स्थित खेतों में गया था। जानवर चराने के बाद जब वह घर लौट रहा था, उसी समय खेतों में रखे एक एक्सप्लोसिव पर उसका पांव पड़ गया। इसके तुरंत बाद विस्फोट हुआ, जिससे त्रिलोकी दूर तक जा गिरा और उसके पांव गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाके के कारण स्थल पर काफी मात्रा में धुआँ उठ गया। धमाके की आवाज सुनते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और बच्चे को तुरंत स्वास्थ्य उपचार केंद्र ले गए। प्रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.