गिरडीह, जनवरी 6 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन की एक अहम बैठक पपरवाटांड स्थित कार्यालय में सोमवार को सम्पन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए झामुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि विस्थापितों और मजदूरों के हक के लिए आर-पार की लड़ाई होगी। उन्होंने कहा कि ओपेन कास्ट माइंस चालू होने वाला है इसमें सीसीएल प्रबंधन 64 विस्थापित परिवारों को सबसे पहले नौकरी दे। विस्थापितों को हक अधिकार नहीं मिला तो झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन कोलियरी ठप कर देगा। यूनियन के जोनल उपाध्यक्ष दिलीप मंडल ने कहा कि विस्थापित परिवार वर्षों से अपने हक अधिकार के लिए संघर्षरत है। लेकिन आज तक उन लोगों को न्याय नहीं मिला। झामुमो के जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि स्थानीय मजदूरों की उपेक्षा कदापि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक को यूनियन के अध्यक्ष हरग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.