बागेश्वर, फरवरी 24 -- अलमोड़ा मैग्नेसाइट फैक्ट्री द्वारा अधिग्रहित की गई भूमि के विस्थापि परिवार मंडलायुक्त दीपक रावत से मिले। उन्होंने बताय कि ग्राम मटेला, बिलौरी समेत अन्य गांवों के 174 परिवारों में से कुछ परिजवों के खेत नंबर बंदोबस्ती के कारण बदल गए हैं। कई लोगों की भूमि को सरकारी दिखाया जा रहा है। उन्होंने मामले की जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है। मंगलवार को कलक्ट्रेट में ग्रामीण मंडलायुक्त से मिले। ग्रामीणों रावत को बताया कि वर्ष 1979 में अल्मोड़ा मैग्नेसाइट फैक्ट्री के लिए उनकी जमीन अधिग्रहित की। करीब 174 परिवारों को सितारगंज के कल्याणपुर में विस्थापित किया। हर परिवार को एक-एक एकड़ भूमि आवंटित की गई। पुरानी बंदोबस्ती के अनुसार वास्तविक विस्थापितों के नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज किए गए, लेकिन बर्तमान में नए बंदोबस्त में राजस्व अभ...