रामगढ़, फरवरी 1 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। विस्थापित और प्रभावितों को पीवीयूएनएल रोल पर स्थाई नौकरी में बहाल किया जाए। उक्त बातें रविवार को कटिया सरना स्थल परिसर में आयोजित विस्थापित प्रभावित संघर्ष मोर्चा की बैठक में मोर्चा के अध्यक्ष आदित्य नारायण प्रसाद ने कही। बैठक की अध्यक्षता आदित्य नारायण प्रसाद, संचालन प्रदीप महतो और कौलेश्वर महतो के संयुक्त रूप से किया। बैठक में निर्माणाधीन पीवीयूएनएल प्लांट में 31जनवरी 2026 को दुर्भाग्यवश घटी दुर्घटना को लेकर विचार करते हुए कहा गया कि यह बहुत चिंताजनक विषय है। ऐसा कहीं से भी नहीं लगता है कि लगातार घट रहे दुर्घटनाओं से सिख लेकर प्रबंधन के जिम्मेवार पदाधिकारी आगे पुनरावृति ना हो। इसके लिए गंभीर हुए हों। घटनाओं को रोकने के लिए तो पीवीयूएनएल प्रबंधन गंभीर नहीं है। लेकिन उसे छिपाने के लिए तुरंत सक्रिय...