बोकारो, जनवरी 13 -- विस्थापित एवं प्रभावित संघर्ष समिति करेगा आंदोलन चंद्रपुरा, प्रतिनिधि। सोमवार को विस्थापित एवं प्रभावित संघर्ष समिति ने चंद्रपुरा में दामोदर किनारे समीक्षा बैठक व वनभोज का आयोजन किया। अध्यक्षता मो सनाउल्लाह ने जबकि संचालन फखरूद्दीन अली ने किया। डीवीसी के विस्थापित व प्रभावितों के अधिकार को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में पिछले दिनों हुए आंदोलन की समीक्षा की तथा डीवीसी स्थानीय प्रबंधन से यहां के विस्थापितों व बेरोजगारों के लिए एक बार फिर आंदोलन करने पर जोर दिया गया। समिति के संरक्षक पूर्व प्रमुख अनिल महतो ने कहा कि डीवीसी को यहां की समस्याओं के समाधान का प्रयास करना चाहिए। बैठक में प्रमुख चांदनी परवीन, जिप सदस्य नितू सिंह व पूर्व उप प्रमुख अनिता देवी सहित समाजसेवियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। पंसस रवींद्र गिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.