धनबाद, जुलाई 8 -- मैथन, प्रतिनिधि। दामोदर घाटी विस्थापित एवं स्थानीय समन्वय समिति के बैनर तले विस्थापितों ने सोमवार को मैथन केसरकुराल के नीमडंगाल में डीवीसी की स्थापना दिवस को बलिदान दिवस के रुप में मनाया। कहा कि आज तक विस्थापितों को न्याय नहीं मिला है। न्याय और अपनी अस्मिता की रक्षा के आज भी विस्थापित दर दर भटक रहे हैं। मौके पर समिति केंद्रीय महामंत्री उत्तपन चक्रवती,मैथन शाखा अधक्ष सुजल रजक, उपाध्यक्ष शीतल राय, संयुक्त सचिव बदन दास, कार्यकारिणी सदस्य सुभाष मंडल, आमंत्रित विशेष सदस्य मुखिया बबलू, दीनबंधु महतो, मोती हेंब्रम, मांझी हड़ाम स्वप्न बासकी, सुनील हेंब्रम, जितेन हेंब्रम, बोदीलाल हांसदा, सनातन बास्की, चांद मरांडी, सरजु मारांडी, मीनु हांसदा आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...