गिरडीह, फरवरी 2 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सूबे के नगर विकास एवं आवास विभाग एवं पर्यटन, कला, संस्कृति विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि गिरिडीह कोलियरी के ओपेनकास्ट के 64 विस्थापित परिवार के नियोजन व मुआवजा की मांग को निर्णायक अंजाम तक पहुंचाएंगें। गिरिडीह कोलियरी का जब तक अस्तित्व रहेगा, उनकी मांगे प्रबंधन को माननी होगी। उक्त बातें मंत्री सुदिव्य ने रविवार को पपरवाटांड़ दुर्गा मंदिर के समक्ष स्थित मैदान में झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन द्वारा आयोजित आभार सभा में कही। वे बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। आभार सभा कार्यक्रम की अध्यक्ष झाकोमयू के अध्यक्ष हरगौरी साव छक्कू व संचालन एरिया सचिव तेजलाल मंडल कर रहे थे। मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि हमलोगों ने हमेशा प्रयास किया कि केंद्र सरकार की उपक्रम गिरिडीह कोलियरी चले और...