संतकबीरनगर, जनवरी 13 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। नगरपालिका क्षेत्र में सभी स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें नहीं जल पा रही हैं। सादिकगंज जाने वाले रास्ते में घुप अंधेरा होने की वजह से नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। पुराने पोल पर लाइट मोहल्ले में भी पुराने पोल पर लाइट लगा दी गई थी, उसमें से आधी लाइट जल ही नहीं रही है। इसकी वजह से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। पालिका क्षेत्र का विस्तारीकरण करने के बाद शहर की सीमा में 16 गांवों को जोड़ दिया गया। गांव को जोड़ने के बाद वह शहर की सीमा में आ गए, लेकिन शहरी जैसी सुविधाएं नहीं मिल सकी। सबसे अधिक समस्याएं बिजली को लेकर हैं। बिजली का वही पुराना पोल ग्रमीण क्षेत्र वाला अभी भी लगा हुआ है। जबकि विस्तारीकरण क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट अलग से लगाई जानी हैं। अभी तक लाइटें नहीं लग चुकी हैं। यही का...