भागलपुर, फरवरी 21 -- सुल्तानगंज। बिस्कोमान कृषक सेवा केंद्र के गेट के पास अतिक्रमण कर बनाए गए शौचालय और रेफरल अस्पताल गेट पर अतिक्रमण कर लगे दुकान अब तक पत्राचार किए जाने के बाद भी नहीं हटाए गए हैं। कृषक सेवा केंद्र के प्रबंधक चंदन कुमार ने बताया कि बिस्कोमान के एमडी द्वारा अतिक्रमण हटाने को लेकर एसडीएम सहित नप कार्यपालक पदाधिकारी को पत्राचार किए जाने के बावजूद अतिक्रमण अब तक नहीं हटाया जा सका है। गोदाम प्रारंभ करने के पूर्व एक बार फिर सभी अधिकारी से मिलकर अनुरोध करेंगे। वहीं रेफरल अस्पताल प्रभारी डॉ. कुंदन भाई पटेल और अस्पताल प्रबंधक रमन कुमार सिंह ने बताया कि संबंधित अधिकारी को दो बार पत्र देकर अनुरोध किया गया है। बावजूद अब तक अस्पताल गेट के पास से अतिक्रमण नहीं हटाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.