मुरादाबाद, जनवरी 4 -- मुरादाबाद। शहर के मोहल्ला पीरगैब स्थित हजरत सुल्तान साहब की दरगाह पर चार दिवसीय सालाना उर्स मुबारक का रविवार को समापन हो गया। उर्स के आखिर दिन विसाली कुल हुआ और मुल्क में अमन-शांति की दुआ की गई। रविवार को उर्स के आखिर दिन सुबह से ही दरगाह पर चादरपोशी का सिलसिला जारी रहा। दोपहर में दरगाह कमेटी की ओर से लंगर का आयोजन किया गया। उर्स के आखिर दिन शाम में सांसद रूचि वीरा, कांठ विधायक कमाल अख्तर, पूर्व विधायक हाजी इकराम कुरैशी व कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष हाजी जुनैद इकराम ने दरगाह पर हाज़री देकर चादरपोशी की। दरगाह के सज्जादानशीन सैय्यद अली नईम चिश्ती ने उनकी दस्तारबंदी की। रात को करीब 9 बजे विसाली कुल हुआ। जिसके बाद नातिया महफिल हुई। बाद में दस्तारबंदी का कार्यक्रम हुआ। रात में महफिल-ए-सिमां का आयोजन किया। जिसमें अमरोहा से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.