बहराइच, अक्टूबर 3 -- रुपईडीहा। शुक्रवार की दोपहर रुपईडीहा में स्थापित 14 दुर्गा प्रतिमाएं विसर्जन हेतु गायघाट के लिए रवाना हुई। सभी प्रतिमाएं। रेलवे स्टेशन रोड, बजाजा मार्केट, रामलीला चौराहा व सेंट्रल बैंक चौराहा होते हुए गायघाट के लिए रवाना हुई। एक एक प्रतिमा पर एक एक पुलिस कर्मी व होमगार्ड की ड्यूटी लगाई गई थी। भक्तों ने विदा होती हुई माता की आरती की व प्रसाद वितरित किया। सैकड़ों की संख्या में लोग प्रतिमाओं के साथ माता के भजनों पर थिरकते चल रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...