गाजीपुर, अक्टूबर 1 -- जमानियां। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों को लेकर मंगलवार को उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया व क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार ने कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह और पुलिस टीम संग बडेसर बड़ी नहर चक्का बांध मोड़ स्थित विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। उपजिलाधिकारी ने बताया कि चक्का बांध के पास बड़ा गड्ढा बनाकर उसमें जल भराव कराया गया है, जिसमें मूर्तियों का विसर्जन कराया जाएगा। उन्होंने समय से प्लेटफार्म निर्माण, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल टैंकर, चूना व एंटी लार्वा छिड़काव तथा पब्लिक एनाउंसमेंट की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। सुरक्षा के दृष्टिकोण से बल्लियों से बैरिकेडिंग कराई जाएगी। निरीक्षण के दौरान उपनिरीक्षक अभिनव कुमार गुप्ता, रतन कुमार सरोज, लेखपाल, कानूनगो व अन्य राजस्व व पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.