गिरडीह, अक्टूबर 5 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। राजधनवार के सार्वजनिक दुर्गा मंडप में माता की विदाई श्रद्धालुओं ने नम आंखों से दी। माता की प्रतिमा विसर्जन से पूर्व पूरे विधि विधान से पुरोहित व मुख्य यजमान के द्वारा माता की पूजा व आरती की गई और उसके बाद महिलाओं ने मां दुर्गा का खोइच्छा देकर और एक - दूसरे को सिन्दूर लगाकर माता को नम आंखों से विदाई दी। मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालु माता का जयकारा लगाते हुए धनवार बाजार के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए राजमंदिर के बगल राजा तालाब पहुंचे जहां अश्रुपूर्ण नेत्रों से प्रतिमा विसर्जित की गई। माता की प्रतिमा विसर्जन के साथ ही दुर्गा पूजा का समापन हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.