भागलपुर, अगस्त 31 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर में भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन शोभायात्रा शनिवार को भी धूमधाम से निकाली गई। गणेश पूजा समिति के सदस्यों ने पहले विधि विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की और फिर शोभायात्रा प्रारंभ हुई। शोभायात्रा के दौरान भक्त भजनों की धुन पर झूमते हुए आगे बढ़ते रहे। वहीं सिकंदरपुर के गजानंद क्लब की प्रतिमा का शाम में शोभायात्रा निकाली गई और अपने निर्धारित मार्ग से जिच्छो पोखर में भक्तों ने प्रतिमा का विसर्जन किया। वारसलीगंज से शाम 6 बजे भगवान गणेश की विसर्जन शोभायात्रा निकली, जो विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए दक्षिणी क्षेत्र के ही तालाब में प्रतिमा का विसर्जन किया। समिति अध्यक्ष राजेश यादव और राजू श्रीवास्तव ने बताया कि विसर्जन मार्ग में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। जगह-जगह महिलाओं ने पूजा-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.