मुजफ्फरपुर, फरवरी 5 -- मड़वन, एक संवाददाता। करजा थाना क्षेत्र के बरौना में मंगलवार की रात प्रतिमा विसर्जन जुलूस ले जाने व डीजे बजाने को लेकर दो गुटों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने एक गुट के चार लोगों को गिरफ्तार किया है, इनमें बरौना निवासी राजन कुमार (19), रामभरोस राय (48), सोनेलाल पासवान(24) व डीजे संचालक वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के सररिया निवासी सुभाष कुमार (26) शामिल है। वहीं, डीजे, ट्रैक्टर ट्रॉली और एलईडी को जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष बीरबल कुशवाहा के बयान पर बुधवार को 40 नामजद व 100 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि विसर्जन जुलूस का रूट अलग था, लेकिन जुलूस एक धार्मिक स्थल की तरफ से होकर जाने लगा, जिसके बाद दूसरे गुट के लोग आक्रोशित हो गए। इस दौरान धक्का-मुक्की भी हुई। हालांकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.