पटना, जनवरी 16 -- डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम और एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने सरस्वती पूजा पर विधि-व्यवस्था को बेहतर रखने के लिए शुक्रवार को जिले के अफसरों के साथ बैठक की। समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में हुई बैठक में दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि बड़े पंडालों और विसर्जन जुलूस के दौरान ड्रोन से भी निगरानी करें। विसर्जन यात्रा के पूर्व निर्धारित पारंपरिक मार्गों में परिवर्तन नहीं हो। यात्रा का दंडाधिकारियों के पर्यवेक्षण में वीडियोग्राफी कराएं। सीसीटीवी से निगरानी रखें। बड़े पंडालों में सीसीटीवी अनिवार्य है। मूर्ति विसर्जन पर जुलूस के साथ गश्ती दलों को क्रियाशील रखें। इसकी जिम्मेदारी सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों की होगी। डीएम ने कहा कि संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतें, विभिन्न इलाकों में पैदल फ्लैग मार्च करें। निर्देश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.