पटना, सितम्बर 12 -- दुर्गा पूजा और लक्ष्मी पूजा पर शहर को स्वच्छ रखने और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए निगम की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। शहर में विशेष सफाई अभियान चलाया जायेगा। गंगा को स्वच्छ रखने के लिये भी पर्याप्त इंतजाम किये जा रहे हैं। मूर्ति एवं पूजन सामग्री के विसर्जन के लिए विभिन्न घाटों पर 10 कृत्रिम तालाब बनाए जाएंगे। आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर की ओर से सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि त्योहार की खुशियां पर्यावरणीय दायित्व के साथ मनाना है। यह पहली बार है जब इतने बड़े पैमाने पर कृत्रिम तालाब बनाए गए हैं। पटना नगर निगम द्वारा समस्त नागरिकों एवं पूजा समितियों से को जागरूक किया जायेगा कि वे मूर्ति विसर्जन और पूजन सामग्री का विसर्जन केवल इन्हीं निर्धारित कृत्रिम तालाबों में करें। निर्धारित स्थलों के अतिरिक्त कहीं भी विसर्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.