गोपालगंज, जनवरी 27 -- कुचायकोट। एक संवाददाता स्थानीय थाना क्षेत्र के करमैनी गाजी और करमैनी मुहब्बत गांव के बीच मूर्ति विसर्जन के दिन हुई मारपीट की घटना को लेकर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। यह प्राथमिकी करमैनी गाजी गांव निवासी प्रकाश पांडेय के बयान पर दर्ज की गई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। प्राथमिकी के अनुसार 25 जनवरी को प्रकाश पांडेय आवश्यक सामान खरीदने जा रहे थे। इसी दौरान करमैनी गाजी रेलवे ढाला के पास करमैनी मुहब्बत गांव की ओर से मूर्ति विसर्जन का जुलूस पहुंचा। जुलूस में शामिल 15-20 युवक नशीले पदार्थ का सेवन किए हुए थे और अश्लील भोजपुरी गीत बजाते हुए लाठी, डंडा, हॉकी व तलवार लहरा रहे थे। विरोध करने पर मारपीट की घटना हुई। मामले में दस लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। थानाध्यक्ष दर्प...