जामताड़ा, जनवरी 25 -- विसर्जनों का सिलसिला जारी कुंडहित, प्रतिनिधि। मां शारदे की पूजा आराधना के उपरांत क्षेत्र में प्रतिमा विसर्जनों का सिलसिला जारी है। रविवार की सुबह कुंडहित मुख्यालय स्थित माडर्न पब्लिक स्कूल के छात्रों और शिक्षकों ने विसर्जन जुलूस निकालकर विद्या की अधिष्ठात्री देवी माता सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन किया। जुलूस के दौरान स्कूली बच्चे नाचते गाते और देवी के जयकारे लगाते हुए आस्ते बछर आबार होबेक के नारों के बीच सरस्वती प्रतिमा का विधि विधान के साथ विसर्जन किया। उल्लेखनीय है कि पूजा करने वालों की संख्या की दृष्टिकोण से सरस्वती पूजा वर्तमान समय में सबसे बड़ा त्योहार पूजा अनुष्ठान बन गया है। क्षेत्र के प्रत्येक गली मोहल्ले में छोटे-छोटे पंडाल स्थापित कर नवयुवकों के समूहो द्वारा पूरे धूमधाम के साथ सरस्वती पूजा का आयोजन किया जा ...