मुजफ्फरपुर, फरवरी 20 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। विसरा की एफएसएल रिपोर्ट लटकने से पुलिस की कार्रवाई उलझ जा रही है। दर्जनों मामले विसरा रिपोर्ट के इंतजार में लंबित चले आ रहे हैं। पुलिस की कार्रवाई रुकी हुई है। पुलिस कई मामलों में एफएसएल को रिमाइंडर दे रही है। इसके बाद भी रिपोर्ट नहीं मिली। विसरा लटकने के कारण जहां आरोपितों को लाभ मिल जा रहा है, वहीं घटना के अन्य साक्ष्य के नष्ट हो जाने का खतरा भी बना रहता है। अहियापुर थाना के सिपाहपुर मोहल्ला से अपहृत ममता कुमारी और उसके तीन बच्चों की हत्या कर शव को बूढ़ी गंडक नदी में फेंक दिया गया था। बीते 15 जनवरी को चारों शव कपड़े से बंधा हुआ चंदवारा घाट के पास मिला था। इसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को मिल चुकी है, लेकिन एफएसएल से विसरा की रिपोर्ट नहीं मिली है। इस कारण पुलिस की कार्रवाई रुकी हुई ह...