कुशीनगर, फरवरी 7 -- कुशीनगर। तमकुही ब्लॉक के ग्राम पंचायत राजापाकड़ स्थित प्राचीन शिवमंदिर परिसर में नवनिर्मित श्रीराम दरबार मंदिर व श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर के लिए आयोजित सप्तदिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ सह प्राण प्रतिष्ठा समारोह व महाशिवरात्रि मेला की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस क्रम में रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिससे धार्मिक आयोजनों का विधिवत शुभारंभ होगा। आयोजन समिति के हरिदास महाराज ने बताया कि रविवार को कलश यात्रा के साथ वेदी निर्माण होगा। सोमवार को मंडप प्रवेश, वेदी पूजन व जलाधिवास संपन्न कराया जाएगा। मंगलवार को अरणी मंथन, अन्नाधिवास व वस्त्राधिवास होगा। बुधवार को पुष्पाधिवास, द्रव्याधिवास व घृताधिवास के अनुष्ठान किए जाएंगे। गुरुवार को महास्नान, नगर भ्रमण व शैय्याधिवास का कार्यक्रम निर्धारित है। शुक्रवार को पूर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.