प्रयागराज, फरवरी 17 -- महाकुम्भ नगर। देश की प्रगति, विश्व शांति और लोक कल्याण के ध्येय से आयोजित श्री विष्णु महायज्ञ की पूर्णाहुति रविवार को हुई। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के मार्गदर्शन में 51 पुरोहितों के देखरेख में हवन के साथ महायज्ञ संपन्न हुआ। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की सनातन धर्म में सबका सम्मान सुनिश्चित है। भगवान राम और कृष्ण के द्वारा मनुष्य कुल में जन्म लेने के उपरांत स्थापित मूल्यों से प्रत्येक व्यक्ति को सीखना चाहिए। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं संसद नीरज शेखर अपनी सुपुत्री के साथ श्री विष्णु महायज्ञ के पूर्णाहुति में शामिल हुए। सांसद ने कहा कि सनातन की शक्ति से ही विश्व चल रहा है। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि हम सनातन के झंडे के साथ भारत को 2047 के पहले विश्वगुरु के रूप में स्थापित करना चाहते है...