मधुबनी, मई 8 -- जयनगर,निज प्रतिनिधि। प्रखंड के बेला बांध चौक के निकट नौ दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ गुरुवार से शुरू हुआ। सैकड़ों महिलाओं ने पवित्र कमला नदी से जल भर कर यज्ञ स्थल पर समर्पित किया। कमिटी के अध्यक्ष मदन हजरा, देवेंद्र यादव, प्रदीप प्रभाकर, प्रखंड राजद अध्यक्ष मुखिया उमेश यादव, मुखिया ब्रज किशोर यादव, मुखिया राम दास हजरा, पंडित अरविंद तिवारी, सचिन सिंह, विष्णुदेव रुद्रवार, मनोज चौधरी, गंगा प्रसाद के नेतृत्व में विशाल शोभा यात्रा निकाल क्षेत्र भ्रमण किया गया। हजारों की संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए। अध्यक्ष मदन हजरा ने बताया कि सर्व कल्याण को आयोजित श्री विष्णु महायज्ञ में वृंदावन की साध्वी आर्या पंडित कथा वाचन करेंगी। अयोध्या के जनक दुलारी आदर्श सेवा समिति द्वारा राम लीला व वाराणसी के संत संजय पांडेय के नेतृव में ...