मुंगेर, फरवरी 19 -- धरहरा,एक संवाददाता। प्रखंड के जसीडीह गोविंदपुर स्थित रामेश्वर धाम में श्री विष्णु महायज्ञ को लेकर बुधवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में 351 कन्याओं और महिलाओं ने भाग लिया। कलश यात्रा रामेश्वर धाम से प्रारंभ होकर गोविंदपुर, महरना, धरहरा होते हुए पुनः रामेश्वर धाम पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने कलशधारियों का स्वागत किया। भक्ति गीतों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। प्रवचन के लिए वृंदावन से आए प्रवचनकर्ता कमल नयन दास महाराज, यज्ञाचार्य डा. माधव मिश्रा तथा कथावाचिका इंदुमती द्वारा कथा व प्रवचन किया जाएगा। साथ ही वृंदावन की रासलीला व रामलीला मंडली द्वारा प्रतिदिन भव्य मंचन किया जाएगा। यज्ञ परिसर में राम झूला, गगनदीप झूला सहित बच्चों के लिए मनोरंजन की विशेष व्यवस्था की गई है। महायज्ञ आयोजन से जुड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.