मुंगेर, फरवरी 15 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के दरियापुर टू पंचायत की नया टोला दरियापुर में आगामी 7 से 16 मई तक होने वाले श्री विष्णु महायज्ञ के निमित्त भूमि पूजन सह ध्वजारोहण कार्यक्रम भक्ति भाव के साथ किया गया। पंचकुंडीय श्री विष्णु महायज्ञ को लेकर महायज्ञ के संयोजक अमर ज्योति अनुज ने बताया कि इस अवसर पर श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान महायज्ञ एवं श्रीराम कथा ज्ञान महायज्ञ का आयोजन होगा। इस भव्य और दिव्य धार्मिक आयोजन को लेकर भूमिपूजन और ध्वजारोहण किया गया। जिसमें वाराणसी से पधारे आचार्य सुमित शास्त्री एवं अमित शास्त्री के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भूमि पूजन सह ध्वजारोहण समारोह संपन्न हुआ। यजमान सूरज मंडल थे। इस मौके पर वासुदेव पासवान, तारकेश्वर तांती, परमेश्वर तांती, उपेंद्र पासवान, मंगल ठाकुर आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्...