लखीमपुरखीरी, फरवरी 19 -- हनुमान मंदिर सरेली में सात दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ एवं रासलीला आयोजन किया जा रहा है । बुधवार को धूमधाम से गांजे बाजे के साथ भव्य कलशयात्रा निकाली गई । कलशयात्रा हनुमान मंदिर यज्ञमंडप से जय घोष करते हुए कठिना नदी नौघटा घाट पहुंची। यज्ञाचार्य अवधेश पाण्डेय, आचार्य रामबिहारी, आचार्य प्रदीप गुपाली , आचार्य रविशास्त्री व आदर्श शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन अर्चन कर नदी का पवित्र जल कलशों में भरा गया। यज्ञशाला पहुंचकर कलशों को यज्ञमंडप में स्थापित किया गया। हनुमान मंदिर महंत जगमोहन दास बाबा ने बताया कि कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। श्री विष्णु महायज्ञ में 18 को वैदिक पूजन, 19 को अग्नि प्रज्वलित 20, 21, 22 को हवन पूजन व 23 को पूर्णाहुति के साथ कन्या पूजन भंडारे के साथ समापन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधान ...