गोरखपुर, मार्च 16 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता शहर के प्राचीन मंदिरों में शामिल असुरन स्थित विष्णु मंदिर के कायाकल्प की तैयारियां तेज हो गई हैं। मंदिर में जल्द ही लाल पत्थर से सुंदरता बढ़ाई जाएगी। इस पर करीब 2.40 करोड़ रुपये खर्च होंगे। विष्णु मंदिर में हर साल विष्णु महायज्ञ और रामलीला का आयोजन होता है। इसे लेकर परिक्रम पथ पर इंटरलाकिंग कर दिया गया है। साथ ही रामलीला शेड बनाने के बाद नीचे टॉयल्स लगाने का काम भी लगभग पूरा हो गया है। साथ ही मंदिर में लगाने के लिए लाल पत्थर भी आ चुका है। मंदिर में बागवानी, सोलर लाइट, पीने के लिए आरओ का पानी की व्यवस्था, शाइन एज आदि का काम होना है। इससे मंदिर की सुंदरता और बढ़ेगी। विष्णु मंदिर के पुजारी विकास पांडेय ने बताया कि मंदिर के पीछे छठ घाट को भी पक्का किया जा रहा है। गुरुवार को मंदिर में खूब भीड़ ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.